गोपालगंज, मई 24 -- थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव निवासी युवक की सड़क हादसे में जख्मी होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत युवक थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव निवासी व भागलपुर में पदस्थापित एसआई नंदलाल साह के 26 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार थे। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौतमामले की जानकारी मामले में मृतक के बड़े भाई नीरज कुमार साह ने थावे थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा होने के कारण आवेदन को अग्रसारित करते हुए यातायात थाना भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया था। बाद में चालक नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी रवि कुमार उपाध्याय को यातायात...