थावे में श्रद्धालुओं की भीड़ से बस पड़ाव पर फिर लगा जाम
गोपालगंज, मई 11 -- थावे।थावे दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों से पहुंचे। श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण दुर्गा मंदिर गोलंबर चौक एवं थावे बस पड़ाव के समीप एक बार फिर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यातायात व्यवस्था बनाए रखना यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिला ट्रैफिक पुलिस की टीम सुबह से ही गोलंबर चौक पर तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रखने, इंश्योरेंस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.