गोपालगंज, अप्रैल 13 -- थावे। थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी बाजार में विगत नौ अप्रैल को एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में गवंदरी गांव निवासी कृपाल साह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कृपाल साह ने बताया कि वे अपने पुत्र वृजकिशोर के साथ गवंदरी बाजार गए थे। इसी दौरान पवन कुमार सहित अन्य लोगों ने उनके पुत्र को पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- थावे में मारपीट में दो पर प्राथमिकी इस मामले में कृपाल साह ने अपने ही गांव के पवन कुमार और आदित्य कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- हमलावरों ने ...