गोपालगंज, मार्च 27 -- थावे। एक संवाददाता चैत्र नवरात्र की महानवमी पर थावे दुर्गा मंदिर में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार की महानिशा पूजा से लेकर शुक्रवार शाम तक करीब आठ लाख श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री के दर्शन किए। मंदिर परिसर देर रात तक जय माता दी के उद्घोष से गूंजता रहा, जबकि श्रद्धालुओं की लंबी कतारें कई किलोमीटर तक फैली रहीं। गुरुवार की मध्यरात्रि में महानिशा पूजा के दौरान हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की। मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय द्वारा मध्यरात्रि आरती और विशेष पूजा के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। पूरी रात मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंजता रहा। महिला-पुरुष श्रद्धालु कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। महानवमी के ...