गोपालगंज, अप्रैल 10 -- थावे। एक संवाददाता थावे प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बेमौसम बारिश, रात में हल्की ठंड और दिन में तेज धूप के कारण लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही। खासकर महिला मरीजों की संख्या अधिक देखी गई। पर्ची कटाने के लिए मरीजों को काफी देर तक लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केंद्र पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मरीजों में मुख्य रूप से बुखार, सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम के लगातार बदलते मिजाज के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.