गोपालगंज, दिसम्बर 28 -- थावे। एक संवाददाता बिजली कम्पनी के छापेमारी दल द्वारा थावे थाने में चोरी से बिजली का उपयोग करने के मामले में चार उपभोक्ताओं के विरुद्ध रविवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र के एकडेरवा और बगहा निजामत गांव में बिजली बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दिए जाने के बावजूद उपभोक्ता अवैध रूप से तार जोड़कर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे थे। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता थावे अविनाश कुमार ने एकडेरवा गांव के शंभू कुंवर पर 39,245 रुपये, शरफुद्दीन साह पर 41,749 रुपये, सन्नी कुमार पर 11,209 रुपये तथा बगहा निजामत गांव के यासीर हुसैन पर 44,280 रुपये की राजस्व क्षति करने के आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। छापेमारी अभियान के दौरान सुपरवाइजर विश्वनाथ श्रीवास्तव, मानव बल राकेश कुमार साह, जितेंद्र प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.