गोपालगंज, अप्रैल 28 -- थावे। विगत 23 अप्रैल को थावे गोलंबर स्थित हनुमान मंदिर के पास दुर्गा मंदिर में पूजा कर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र और चेन झपटकर फरार हो गए। इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सिसवा बाजार निवासी नेहा सिंह अपने परिवार के साथ थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आई थीं। पूजा के बाद जब वह गोलंबर चौक के पास पहुंचीं। तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र और चेन छीन लिया और गोपालगंज की ओर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार छीने गए आभूषणों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज क...