गोपालगंज, फरवरी 25 -- थावे। थावे पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में मंगलवार को एक आरोपित को थावे गोलंबर चौक के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार उचकागांव थाना क्षेत्र के मनबोध परसौनी गांव निवासी चंदन सिंह है। उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपित ने 10 जून 2023 को थावे स्थित सेंट्रल बैंक से पीएमएफएमई योजना के तहत ऋण लिया था। ऋण लेने के बाद उसने बैंक में राशि जमा नहीं की। इस संबंध में शाखा प्रबंधक ने 16 अक्टूबर 2025 को 17 लाख 46 हजार रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...