गोपालगंज, मार्च 5 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सोमवार रात को विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। होली के दिन सुबह से ही बच्चे धुरखेल खेलते और डीजे पर होली गीतों पर थिरकते नजर आए। बच्चे राहगीरों पर रंग और पानी डालते हुए उत्साह से होली का आनंद लेते दिखे। धीरे-धीरे युवाओं की टोलियां भी जुटने लगीं और लाल, हरे व पीले रंगों की फुहारों के बीच "जोगीरा सा-रा-रा-रा" की गूंज सुनाई देने लगी। दोपहर बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर ढोल-झाल की थाप पर पारंपरिक फाग गीत गाए गए। राम खेले होली, लक्ष्मण खेले होली, रामजी के ...