गोपालगंज, फरवरी 13 -- थावे। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर थावे थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के तीन व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट तथा एक के खिलाफ सीसीए-3 के तहत प्रस्ताव भेजा गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि विदेशी टोला गांव के अकबर आलम व संतोष कुमार और शिवस्थान के मुकेश कुमार चौधरी के विरुद्ध गुंडा एक्ट लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं धतीवना गांव के सुमीत सिंह के विरुद्ध सीसीए-3 के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव अग्रसारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...