गोपालगंज, फरवरी 16 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की शाम ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहे एक आरोपित को डायल 112 की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। बाद में उसे थावे थाना को सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपित विदेशी टोला पोखरा निवासी आकाश मांझी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में ई-रिक्शा मालिक मांझाा थाने के बलूही बाजार निवासी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में थावे थाना क्षेत्र के बेदुटोला में सोहम आलम के किराये के मकान में रहते हैं। रविवार की शाम अपने किराये के मकान के सामने ई-रिक्शा खड़ा किया और घर के अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वे बाहर निकले तो देखा कि एक अज्ञात उनका ई-रिक्शा लेकर भाग रहा है। उन्होंने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना ...