गोपालगंज, जनवरी 7 -- गोपालगंज,विधि संवाददाता । जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वाधान में बुधवार को मुखीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थावे में नशा के प्रति जागरूकता और नशा मुक्त भारत योजना 2025, पर्यावरण कानूनी साक्षरता एवं सामुदायिक संरक्षण व नालसा की जागृति - जस्टिस अवेयरनेस फॉर ग्रासरूट इनफार्मेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इनिशिएटिव स्कीम 2025 विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पैनल अधिवक्ता विनीत कुमार एवं पीएलवी निधीकांत तिवारी की टीम द्वारा नशा के प्रति जागरूकता और नशा मुक्त भारत योजना 2025 के तहत नशा के दुष्परिणाम, ड्रग एवं अन्य नशीली पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव, नशीली पदार्थों, नशा उन्मूलन, बिहार उत्पाद अधिनियम, ड्रग तस्करी एवं ड्रग दुरुपयोग आदि के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही नालसा की ज...