गोपालगंज, मार्च 22 -- थावे। एक संवाददाता थावे दुर्गा मंदिर के समीप स्थित रहषु भगत मंदिर परिसर में शनिवार को श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच प्रसाद खरीदने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में सीवान जिले के हकाम गांव निवासी नीतीश कुमार ने थावे थाने में छह नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नीतीश कुमार अपने परिवार के साथ थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे। पूजा के बाद रहषू भगत मंदिर के गेट के पास प्रसाद खरीदने के दौरान दुकानदारों द्वारा कथित रूप से अपशब्द कहे जाने पर विवाद शुरू हो गया। विरोध करने पर कई दुकानदारों ने मिलकर डंडा, बेल्ट आदि से हमला कर दिया। इस मारपीट में नीतीश कुमार की बहन के ससुर मधेश कुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मॉडल सदर अस...