गोपालगंज, अप्रैल 7 -- थावे, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के चनावे स्थित मंडल कारा का मंगलवार को बिहार कारा सुधार समिति के अध्यक्ष एवं एमएलसी राजीव कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पश्चिमी चंपारण से एमएलसी सौरव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारा परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए बैरक, रसोईघर, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक सुधारों पर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कैदियों ने स्वास्थ्य, खानपान, कानूनी सहायता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं, जिस पर अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने...