गोपालगंज, फरवरी 16 -- थावे। थावे बाजार में 12 फरवरी को एक युवक के साथ मारपीट कर उससे 50 हजार रुपए एवं सोने की चेन छीन ली गयीञ बेदुटोला गांव निवासी प्रेमनाथ साह ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खानपुर गांव के अशोक महतो को जलकर के नाम पर 2.78 लाख रुपए दिए थे। रुपए मांगने पर अशोक महतो समेत अन्य लोगों ने मारपीट कर जेब से 50 हजार रुपए व गले की चेन छीन ली। पुलिस ने सात आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...