गोपालगंज, मई 8 -- थावे। थावे बस स्टैंड एवं गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर शुक्रवार को जाम लगने से श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मां थावेवाली मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते बस स्टैंड से लेकर मुख्य सड़क तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि छोटे-बड़े वाहन घंटों सड़क पर रेंगते रहे। बस, कार, स्कूली बस, ऑटो और बाइक सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई श्रद्धालु पैदल ही मंदिर की ओर जाते नजर आए। वहीं तेज धूप और उमस के कारण जाम में फंसे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक थी...