गोपालगंज, मार्च 19 -- थावे। एक संवाददाता ईद, रामनवमी और चैती छठ पर्व को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर थावे थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को थानाध्यक्ष विभा कुमारी के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर डीजे उपकरण जब्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से डीजे बजाने वालों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने स्पष्ट कहा कि आगामी पर्वों के दौरान किसी भी स्थिति में डीजे बजाने की अनुमति नहीं है। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए डीजे बजाता पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि सभी पर्व-त्योहार प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही मना...