गोपालगंज, फरवरी 3 -- थावे। थावे दुर्गा मंदिर मेला से एक दुकानदार की बाइक अज्ञात चोरों ने विगत तीस जनवरी को चुरा ली। इस संबंध में थाना क्षेत्र के विदेशीटोला गांव निवासी रीना देवी, पति सूरज साह ने थावे थाने में मंगलवार को अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में रीना देवी ने बताया है कि थावे दुर्गा मंदिर मेला में उनकी प्रसाद की दुकान लगी थी। दुकान के बगल में उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वापस आकर देखा तो बाइक मौके से गायब थी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...