गोपालगंज, मार्च 26 -- थावे। एक संवाददाता थावे दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र की महाष्टमी के अवसर पर गुरुवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय समेत अन्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। पूजा के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि मां भवानी के दर्शन से आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों के लिए अमन-चैन, सुख-समृद्धि तथा बिहार के निरंतर विकास की कामना की। इस मौके पर सदर एसडीओ अनिल कुमार सहित मंदिर के पुजारी और अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...