गोपालगंज, मार्च 25 -- थावे। थावे दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि गुरुवार को महानिशा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर न्यास समिति और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय ने बताया कि अष्टमी के दिन मध्य रात्रि में महानिशा पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न की जाती है। यह पूजा मां दुर्गा के विशेष स्वरूप की आराधना के रूप में की जाती है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है। उन्होंने बताया कि महानिशा पूजा के बाद शुक्रवार को हवन शुरू होगा। पूजा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन सतर्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...