गोपालगंज, अप्रैल 3 -- थावे, एक संवाददाता। थावे दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दिन चढ़ने के साथ और बढ़ती गईं। कड़ी धूप और गर्म पछुआ हवा के बावजूद श्रद्धालुओं को करीब ढाई घंटे तक लाइन में खड़े रहकर मां दुर्गा के दर्शन करने पड़े। लेकिन, आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। दूर-दराज के गांवों और अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। खासकर महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जो पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना के लिए आए थे। इस दौरान कई महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ईंट के चूल्हे पर पूड़ी बनाकर मां को प्रसाद अर्पित किया। चैत्र नवरात्र के अवसर पर यहां एक माह तक चलने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.