गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- थावे। थावे थाना परिसर के गेट के ठीक बगल से शुक्रवार को अज्ञात चोरों ने एक कामगार की बाइक चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमैठी कला गांव निवासी लालबाबू साह थावे थाना के पास स्थित डॉ. रामप्रवेश गुप्ता के मकान में पेंटिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक मकान के सामने थाना गेट के बगल में खड़ी की थी। दोपहर करीब तीन बजे जब वे बाहर निकले तो देखा कि बाइक वहां से गायब है। पीड़ित लालबाबू साह ने बताया कि उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थावे थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

हि...