गोपालगंज, जनवरी 3 -- थावे। एक संवाददाता थावे दुर्गा मंदिर परिसर में स्थित जंगल एवं नव निर्मित यूको पार्क का शनिवार को उच्चस्तरीय वन अधिकारियों ने निरीक्षण किया। भारतीय वन सेवा के वन संरक्षक (मुख्यालय) सत्यजीत कुमार और मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक डॉ. नेशामणि ने पूरे जंगल क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यों का विधिवत निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जंगल क्षेत्र में चल रहे संरक्षण कार्यों और यूको पार्क के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि यूको पार्क का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं को हरित वातावरण उपलब्ध कराना है, इसलिए कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नही...