गोपालगंज, फरवरी 16 -- थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव निवासी बलराम गिरि के 44 वर्षीय पुत्र जितेंद्र गिरि की दुबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा रविवार देर शाम उस समय हुआ, जब वह ड्यूटी खत्म कर अपने क्वाटर लौट रहे थे। जितेंद्र लंबे समय से विदेश में रहकर काम करते थे। बताया जा रहा है कि कंपनी में ड्यूटी के बाद क्वाटर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई। उनके साथ क्वाटर में रहने वाले एक दोस्त ने हादसे की सूचना सोमवार को परिजनों को दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.