गोपालगंज, अप्रैल 15 -- थावे। एक संवाददाता थावे थाना क्षेत्र के बेदु टोला गांव निवासी एक युवक की ओमान में मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लालबाबू मांझी पिछले करीब दो वर्षों से खाड़ी देश ओमान में रहकर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। फिलहाल एक कंपनी में केबल बिछाने का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। काम खत्म करने के बाद मंगलवार की देर शाम वे एक साथी के साथ जेसीबी मशीन से अपने क्वार्टर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक जेसीबी का ब्रेक फेल हो गया। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने जान बचाने के लिए वाहन से कूदने की कोशिश की, लेकिन पास ही पड़े पत्थर से टकरा गए। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार का कहर, ली डिलीवरी बॉय की जान; 5 लोगों के परिवार में अकेला कमाने वाला था सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्...