गोपालगंज, मार्च 2 -- थावे। जिला स्वास्थ्य समिति ने पुरुष नसबंदी कार्यक्रम में जिले में पहला स्थान प्राप्त करने पर सोमवार को थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक को सम्मानित किया। जिला किसान भवन में आयोजित समारोह में सिविल सर्जन डॉ. बिरेंद्र प्रसाद ने थावे के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक खुशबू कुमारी एवं फैमिली प्लानिंग काउंसलर विवेक कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा आशा फैसिलिटेटर मीरा कुमारी को परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए बेस्ट आशा फैसिलिटेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...