गोपालगंज, सितम्बर 7 -- गोपालगंज। जिले के थावे थाने के अमैठी कला गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका गांव के स्व. गुलामुद्दीन मियां की 60 वर्षीय पत्नी जैबुन नेशा थी। घटना की सूचना मिलने के बाद थावे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया।

घटना का विवरण इसके संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह महिला अपने घर से गांव में स्थित खेत में काम करने के लिए गई थी। इस दौरान उसके बगल के खेत वालों ने अपने खेत के चारों तरफ बिजली का नंगा तार पूर्व से बिछा रखा था। महिला जब उस रास्ते से होकर जा रही थी तो वह करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

परिवार का आरोप करंट लगने से महिला की मौत होने की जान...