हल्द्वानी, फरवरी 15 -- हल्द्वानी, संवाददाता लिटिल मिरेकल फाउंडेशन यानि थाल सेवा ने 30 लाख थाली जरूरतमंदों को बांटने का माइल स्टोन पार कर लिया। रविवार को आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने थाल सेवा में आकर भोजन वितरण का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों को पांच रुपये में भोजन कराना आज के समय में कठिन सेवा कार्य है, लेकिन जन सहयोग से ये सेवा कार्य का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस दौरान राजीव वाही, राजीव बग्गा, रक्षित वर्मा ने आईजी को वस्त्र सेवा, उपचार सेवा और अन्य सेवाओं की जानकारी दी। प्रवीण मित्तल ने भोजन निर्माण और संजय बग्गा ने भोजन वितरण संबंधी जानकारी दी। संस्थापक अध्यक्ष दिनेश मानसेरा, कनिका वासुदेवा, स्वाति कपूर, पूजा बग्गा, उमंग वासुदेवा, अतुल वर्मा, केके पांडे, सरयू प्रसाद, दिनेश आर्य, महेंद्र जड़ोत, नीरज जोशी ...