बलिया, सितम्बर 2 -- बलिया, संवाददाता। स्कूल में खान-पान, साफ-सफाई तथा कॉपी-किताब और ड्रेस की समस्या को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र मंगलवार की सुबह धरने पर बैठ गये। थाली-चम्मच लेकर आए छात्रों के प्रदर्शन को देखते ही स्कूल प्रशासन में हलचल मच गयी। शिक्षकों के काफी प्रयास के बाद भी जब छात्र आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं हुए तो मामले से अधिकारियों को अवगत कराया गया। खबर पाकर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। जवाहर नवोदय विद्यालय (सिंहाचवर) के दर्जनों छात्र बगैर नास्ता किये ही स्कूल के मुख्य गेट पर हाथ में थाली-चम्मच लेकर धरना पर बैठ गये। पहले तो स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने छात्रों को समझा-बुझाकर मामला सलटाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। छात्र जिलाधिकारी को मौके पर बुला...