शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- खुटार। पीलीभीत जनपद के थाना घुंघचियाई क्षेत्र के दिलावरपुर ददोल कॉलोनी में रहने वाली रंजीत कौर ने पुलिस को सूचना दी कि सोमवार सुबह एक कॉल कर उनके बेटे निर्वेश सिंह को कॉलोनी के बाहर बुलाया गया, जहां थार गाड़ी से आए युवकों ने उसे पकड़कर मारपीट की और फिर अपहरण कर ले गए। सूचना पर थाना घुंघचियाई पुलिस ने मामला दर्ज कर सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम खुटार क्षेत्र के मलिका गांव पहुंची, जहां एक डेयरी सेंटर के पास से अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी के साथ दो आरोपियों अमरजीत सिंह और गोरा गिल को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- युवती को परेशान करने पर परिजनों ने युवक की कर दी पिटाई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों के परिवार की महिला को भेजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.