गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- मुरादनगर। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ी रोड पर कार सवार मां-बेटी से अभद्रता मामले में थार सवार दो युवकों पर केस दर्ज किया गया है। । सौंदा रोड निवासी महिला के अनुसार, 21 दिसंबर को वह अपनी दो पुत्रियों के साथ जन्मदिन समारोह में शामिल होकर मेरठ से कार में सवार होकर मोदीनगर लौट रही थीं। महिला ने बताया कि उनकी कार का थार में सवार लोग पीछा कर रहे थे। निवाड़ी रोड पर ओवरटेक कर आरोपियों ने उनकी कार को रोक लिया। उन्हें कार से जबरन बाहर निकालने की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आरोपियों ने अपमानजनक शब्दों का प्रयाेग किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि मामले में अभिषेक नेहरा और शुभम पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...