लखनऊ, फरवरी 2 -- गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में एक युवक ने सड़क पर सुरक्षा के लिए लगी पुलिस की बैरिकेडिंग को थार से टक्कर मारकर गिरा दिया। फिर चलती थार का गेट खोलकर उस पर खड़ा दिख रहा है। जी-20 रोड की इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो के अनुसार, जी-20 रोड पर थार सवार ने स्पीड कंट्रोल के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग गिरा दी। इसके बाद तेज रफ्तार थार लेकर आगे निकल गया। उसने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी रील पोस्ट की। इसमें युवक कुछ दूर जाने के बाद चलती गाड़ी से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, जो रोड मरीन ड्राइव की तरफ जा रही है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार का कहना है वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो कब है इसका पता नहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.