नोएडा, जुलाई 19 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर थार सवार युवकों ने कैंटर चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि कैंटर यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर खड़ा था, तभी पहुंचे कार सवार युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हाथरस के नगला मान धाती निवासी श्यामपाल सिंह कैंटर पर हेल्पर और जितेंद्र चालक है। वे 18 जुलाई को कैंटर लेकर दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने टायर ठंडे करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर कैंटर खड़ा किया था। आरोप है कि दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचे थार सवार युवक दोनों के साथ गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- Noida News: तेज आवाज में गाना बजाने से मना करने पर बुजुर्ग को पीटा विरोध करने पर आरोपितों ने डंडे और सरिया से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। आसपास...