फरीदाबाद, फरवरी 28 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। छायंसा थाना क्षेत्र के नरहावली गांव में शुक्रवार देर रात काली थार गाड़ी में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने एक जमींदार के घर के बाहर तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार नरहावली निवासी जमींदार समंदर भाटी शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे घर के बाहर पहले गाली-गलौज की आवाजें आईं और इसके बाद तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलियों की आवाज से पूरा परिवार घबरा गया। जब तक वे बाहर पहुंचे, तब तक काली थार में सवार तीन-चार युवक वहां से भाग चुके थे। समंदर भाटी ने बताया कि उन्हें फायरिंग करने वालों की पहचान नहीं है और न ही घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.