नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- टीला मोड़ थाना क्षेत्र में बिना नंबर की थार गाड़ी में सवार दबंगों ने एक युवक से मारपीट की। आरोप है कि दबंगों ने पहले नाम पूछा और फिर मारपीट की। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली के बाबरपुर में रहने वाले शुभम वर्मा के अनुसार वह 11 नवंबर की रात में सिकंदरपुर पुलिस चौकी के पास स्थित एक मैरिज होम में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मैरिज होम के बाहर एक बिना नंबर की थार गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो थार में सवार कई लोग नीचे उतरे और उनसे नाम पूछा। नाम बताने के बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि थार सवारों ने उन्हें मारपीट पर लहूलुहान कर दिया। वह किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागे और पुलिस चौकी पहुंचे। शुभम की शिकायत पर पुलिस न...