नई दिल्ली, अगस्त 18 -- महिंद्रा इंडियन एसयूवी मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले सालों में कई नए मॉडल लॉन्च करने वाली है । कंपनी का टारगेट 2031 तक 16 नए मॉडल को लॉन्च करने का है। इनमें ICE SUV, लाइफस्टाइल मॉडल और Born Electric रेंज की नई EVs शामिल होंगी। यहां हम आपको महिंद्रा की टॉप 4 अपकमिंग गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो अगले साल की शुरुआत में मार्केट में एंट्री कर सकती हैं।Mahindra Thar Facelift महिंद्रा अपनी पॉप्युलर 3-डोर थार को जल्द ही बड़े अपडेट के साथ लाने की तैयारी कर रही है। नई थार फेसलिफ्ट में 5-डोर थार रॉक्स से इंस्पायर्ड प्रीमियम डिजाइन और टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। स्पाई फोटोज के मुताबिक इसमें डबल-स्टैक्ड 6-स्लॉट ग्रिल, राउंड LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, 10.25-इंच एचडी टचस्क्रीन और...