रामपुर, मार्च 20 -- रामपुर। शहर में जेल रोड पर गुरूवार देर रात एक थार चालक ने दो बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। दोनों बाइक सवार अरशान और फरमान बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहे थे। टक्कर मारने के बाद थार चालक करीब तीन सौ मीटर तक दोनों को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां से अरशान की हालत नाजुक होने पर उसे उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि,फरमान का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.