नई दिल्ली, मई 14 -- महिंद्रा के लिए थार की डिमांड में पिछले कुछ महीने से ऐसा इजाफा हुआ है कि इसने बोलेरो को पीछे छोड़ दिया है। स्कॉर्पियो के बाद बोलेरो कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रहती है। हालांकि, पिछले 5 से 6 महीने के दौरान थार ने दूसरी पोजीशन पर कब्जा कर लिया है। इसकी बड़ी वजह इस ऑफरोडिंग SUV का दमदार होना और उस पर मिलने वाला शानदार डिस्काउंट भी है। इस महीने यानी मई 2026 में आप थार रॉक्स को खरीदने का मन बना रहे हैं, तब आपको इस पर 1.15 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलने वाले हैं। दरअसल, कंपनी थार रॉक्स पर 85,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 25,000 के एक्सेसरीज बेनिफिट दे रही है। जिसके चलते इस कार पर 1.10 लाख रुपए का डिस्काउंट मिल जाएगा। इस पर एक्सचेंज या स्क्रैपेज जैसे फायदे नहीं मिलेंगे। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि ये फ...