किशनगंज, अप्रैल 20 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थिति में पकड़े गए नाबालिग सहित तीनों लोगों को सदर थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद पीआर बांड पर रिहा कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जहां तत्काल राहत मिली है। जानकारी के अनुसार, लाल रंग की थार गाड़ी से पहुंचे तीनों लोगों को पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका था। बाद में सदर थाना लाया गया, जहां देर रात तक गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान मोहम्मद हबीब (समदा, दौला पंचायत) व चालक सौदागर (पूर्णिया सिटी) और एक नाबालिग के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- थार के साथ पकड़े गए नाबालिग समेत तीनों लोग पीआर बांड पर रिहा वहीं पकड़ी गयी लाल रंग की थार गाड़ी पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार से जुड़ी बतायी जा रही है।एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पूछताछ में त...