आगरा, जुलाई 12 -- सदर के सेवला सीओडी मोड़ के पास शनिवार को तेज रफ्तार थार की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रविवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगला शिवलाल निवासी विजय ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसका भाई अरकेश चाचा आंशू के साथ सिकंदरा स्थित फैक्ट्री से काम से घर लौट रहा था। रास्ते में सामने से आ रही सफेद रंग की थार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अरकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार की पहचान के लिए टीम गठित कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...