मथुरा, दिसम्बर 30 -- कराहरी थाना पुलिस ने कस्बा सुरीर में रविवार शाम तेज गति से आ रही थार से अलाव पर ताप रहे एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस हादसे में एक की मौत के अलावा दो घायल हो गये थे। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। बताते चलें कि रविवार शाम कस्बा सुरीर में रोड किनारे अलाव जला कर ताप रहे तीन लोगों को थार चालक ने टक्कर मार दी थी। इससे बनबारी उर्फ बेनामी की मौत हो गई थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस घटना को लेकर आक्रोशित परिजन व अन्य लोगों ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाकर सुरीर में रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ मांट ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कर जाम खुलवाकर शव क...