लखनऊ, जून 20 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी में गोलकुआं में सड़क पार रहे युवक को तेज रफ्तार थार ने कुचल दिया। थार की रफ्तार और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पार कर रहा युवक पांच फुट उछला और करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक थार लेकर मौके से भाग निकला। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने परिजनों संग मिलकर मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने रास्ते से गुजर रहे वाहनों पर पथराव भी किया। सूचना पर पहुंची कakoरी समेत तीन थानों की पुलिस ने कमान संभाली। पुलिस के अफसरों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन करीब दो घंटे बाद माने और शव लेकर सड़क से हटे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。

शिव मंगल गौतम की पहचान काकोरी के ही मंडौल...