महाराजगंज, अक्टूबर 12 -- भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवघट्टी में मूल आदिवासी जनजाति (थारू जाति) कल्याण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी के नेतृत्व में थारू समाज के लोगों के साथ बैठक हुई। मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर एस. गौतम व विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र पाण्डेय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में लोगों को बताया गया कि थारू समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। अगर समाज में लोग शिक्षित नहीं होंगे तो उनका विकास और वे अपने अधिकार को नहीं जान पाएंगे। अगर अधिकार के बारे में जानकारी नहीं होगा तो समाज से वंचित रह जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी ने कहा कि थारू समाज में शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षा के मुख्य धारा में जोड़ा जाय। जब तक थारू समाज शिक्षित नहीं होगा, तब तक न दे...