बलरामपुर, जून 30 -- पचपेड़वा, संवाददाता। विशुनपुर विश्राम स्थित चौधरी लाइब्रेरी में थारू संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक बलराम चौधरी ने की, जबकि संचालन सचिव मंगल प्रसाद राणा ने किया। इस दौरान समाज के अधिकारों की रक्षा, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आलोक कुमार चौधरी को बलरामपुर जिला युवा अध्यक्ष व श्वेता चौधरी को जिला युवा महामंत्री मनोनीत किया गया। प्रदेश युवा अध्यक्ष हिमेंद्र चौधरी ने बताया कि युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए जल्द ही ब्लॉक स्तर तक युवा विंग का विस्तार किया जाएगा। बैठक में फर्जी जनजातियों के खिलाफ चल रहे कानूनी व सामाजिक अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया। संगठन अध्यक्ष ओम प्रकाश राणा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और...