लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- पलियाकलां, संवाददाता। थारू जनजाति की महिलाओं को हस्तशिल्प में आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार दिलाने के लिए एक विशेष पहल की गई है। गोरखपुर इनवायरनमेंटल एक्शन ग्रुप ने दुधवा क्षेत्र की थारू महिलाओं के लिए एक चार दिवसीय परिचयात्मक भ्रमण का आयोजन किया है। मंगलवार को दुधवा टाइगर रिजर्व मुख्यालय से 15 गांवों की 15 चुनिंदा महिला सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना किया गया। यह भ्रमण 18 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। दुधवा टाइगर रिजर्व के डीडी जगदीश आर ने गोरखपुर इनवायरनमेंटल एक्शन ग्रुप के परियोजना समन्वयक विजय कुमार पाण्डेय के साथ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस अवसर पर डीडी जगदीश आर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह मुजफ्फरनगर के सिरोही एन...