रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- खटीमा, संवाददाता। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट थारू राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को तीन दिवसीय गणित एवं विज्ञान शिक्षक कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा ने उद्घाटन किया। कार्यशाला के पहले दिन खटीमा क्षेत्र के 42 गणित एवं विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला 'करके सीखने' की अवधारणा पर आधारित है। शिक्षकों को भौतिक विज्ञान और गणित से संबंधित विभिन्न प्रयोग कराए गए। इस दौरान शिक्षकों ने स्वयं प्रयोग करते हुए गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षक एन. वेंकटेश, राम सिंह कुशवाहा और हरीश ने शिक्षकों को विभिन्न प्रयोगों एवं गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के समन्वयक नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में प्रयोगात्मक एवं नवाचारी शिक्षण...