रुद्रपुर, नवम्बर 13 -- खटीमा, संवाददाता। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट थारू राजकीय इंटर कॉलेज के सौ प्रतिशत एनसीसी कैडेटों छात्र-छात्राओं ने फ्लाइंग का अनुभव प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विद्यालय को हासिल करने में 15 वर्ष का लंबा समय लगा। एनसीसी ऑफिसर फर्स्ट नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि विगत दिवस भारतीय वायुसेना स्टेशन बरेली में विद्यालय के 14 एनसीसी कैडेटों ने एसडब्ल्यू-80 एयरक्राफ्ट से उड़ान भरकर यह ऐतिहासिक अनुभव प्राप्त किया। यह उपलब्धि ग्रुप कैप्टन विवेक रावत, कमांडिंग ऑफिसर, 1 यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, पंतनगर तथा उनकी समर्पित टीम के प्रेरणादायक नेतृत्व में संभव हो सकी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने ग्रुप कैप्टन विवेक रावत, उनकी पूरी टीम एवं नरेंद्र सिंह रौतेला का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.