देहरादून, अप्रैल 10 -- रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू ग्लेशियर टूटने से मार्ग फिलहाल बाधित हो गया है। इससे यात्रा तैयारियों में लगे मजदूरों और कर्मचारियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर बर्फ के ऊपर से होकर किसी तरह आवागमन किया जा रहा है, जिससे जोखिम भी बना हुआ है। डीडीएमए के अनुसार मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए टीमें जुटी हुई हैं और शीघ्र ही पैदल मार्ग को खोल दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.