बहराइच, मई 30 -- बहराइच, संवाददाता। जिले व अन्य पड़ोसी जनपदों में निवासरत आदिवासी थारू जनजाति के लोगों पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट किए जाने पर समुदाय के लोगों में भारी नाराजगी है। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थारू समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर एसपी को सम्बोधित ज्ञापन देकर एफआईआर की मांग की है। थारू जनजाति समाजोत्थान समिति के वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि थारू समाज के विरुद्ध जातिसूचक, अभद्र, भड़काऊ एवं सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली टिप्पणियां, पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाई किए जाने को एसपी को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया है। दर असल थारू समाज जो कि अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं। यह भी पढ़ें- थारूओं को विदेशी नेपाली कहे जाने पर भारी नाराजगी वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर...