मेरठ, अप्रैल 21 -- श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर थापर नगर में 22 और 23 अप्रैल को होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर मंगलवार को प्रेस वार्ता हुई। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 22 अप्रैल को सुबह अभिषेक एवं शांति धारा के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद सुबह धार्मिक विधान संपन्न कराया जाएगा। वहीं रात्रि में महाआरती होगी। जिसमें बोली के माध्यम से खव्वासी सारथी एवं कुबेर की पूजा-अर्चना की जाएगी। 23 अप्रैल की सुबह भव्य धार्मिक रथ यात्रा श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, थापर नगर से शुरू होगी। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय कुमार जैन, मंत्री धन कुमार जैन, अंकुर जैन, अनुज जैन, रिशु जैन, आरव जैन, अजय राय जैन, प्रवक्ता सुनील कुमार, दिनेश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...